चंडीगढ़ : सचिवालय में मचा हड़कंप, IAS अधिकारी के सेक्रेटरी ने छठी मंजिल से लगाई छलांग
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 03:13 PM (IST)
पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक अधिकारी के निजी सचिव ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है, जो आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के विशेष वरिष्ठ सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत थे।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह बिना कुछ बताए अचानक सचिवालय की छठी मंजिल पर पहुंच गए जहां करीब 12:24 बजे उन्होंने छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया था। जानकारी के अनुसार गणेश दास अरोड़ा इसी वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

