चलती BMW को लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से दहला चंडीगढ़ Airport Road

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 10:06 AM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर आज उस समय भगदड़ मच गई, जब एक चलती BMW कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान कार के अंदर से धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं।

 

धमाकों के कारण इलाके में अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब अढ़ाई बजे न्यू चंडीगढ़ से एयरपोर्ट रोड की तरफ जाते समय TDI के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सामान्य रूप से चल रही थी, तभी अचानक उसमें चिंगारी निकली और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। घने धुएं और धमाकों के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहाली फेज-1 फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

मोहाली में रजिस्टर्ड थी कार
फायर विभाग के अनुसार, कार मोहाली के पते पर सुरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार के इंजन में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ।

ड्राइवर मौके से फरार
पुलिस के मुताबिक, जब तक टीम मौके पर पहुंची, कार पूरी तरह जल चुकी थी और नंबर प्लेट भी नष्ट हो गई थी। आग लगने के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इंजन नंबर के आधार पर जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News