चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाके का Video आया सामने! ग्रेनेड फेंकता दिखाई दिया शख्स...
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 08:20 PM (IST)
पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित BJP दफ्तर के बाहर हुए जोरदार धमाके का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि यह वीडियो कहां से आया है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक हाथ में ग्रेनेड की पिन खींचकर उसे फेंकता दिखाई देता है। ग्रेनेड फेंकने के तुरंत बाद जोरदार धमाका होता है और दोनों युवक उल्टी दिशा में भागते नजर आते हैं।
आपको बता दें कि आज शाम करीब 5:00 से 5:20 बजे के बीच सेक्टर-37 स्थित BJP कार्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और इलाके को घेर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियां मौके से सबूत जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

