27-28 तारीख को घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर: चंडीगढ़ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 09:43 AM (IST)

चंडीगढ़ (मनप्रीत): चंडीगढ़ में सुखना झील पर शुक्रवार और शनिवार को होने वाले एयर शो के मद्देनज़र ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर की कई अहम सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इन दिनों के दौरान आम लोगों के लिए सुखना झील पर सभी मनोरंजन गतिविधियां भी बंद रहेंगी। एयर शो के कारण कुछ अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।

इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

  • उत्तर मार्ग पर ओल्ड बैरिकेड चौक (सेक्टर 1/3/4 चौक) से लेकर सरोवर पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) तक आवाजाही बंद रहेगी।
  • विज्ञान पथ पर न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर 3/4/9/10) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6/7/8) की ओर और सेंट कबीर लाइट प्वाइंट से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब होते हुए हीरा सिंह चौक तक रास्ता बंद रहेगा।
  • सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओल्ड बैरिकेड चौक से हीरा सिंह चौक तक पैदल चलने वालों पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।

अलग-अलग जगह बनाए गए पिक-अप पॉइंट
डॉक्टरी सहायता वाले मरीजों, इमरजेंसी वाहनों और शव वाहन को आवाजाही में पूरी छूट दी जाएगी और उन्हें रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पिक-अप पॉइंट बनाए गए हैं:

  • मनीमाजरा का रेलवे कॉलोनी ग्राउंड

  • हाउसिंग बोर्ड मनीमाजरा के सामने दशहरा मैदान

  • सेक्टर-17 परेड ग्राउंड और होटल शिवालिक व्यू के पास ओपन ग्राउंड

  • सेक्टर-25 रैली ग्राउंड

  • सेक्टर-34 मेला ग्राउंड (शाम मॉल के सामने)

  • मनीमाजरा में कलाग्राम के सामने उप्पल सोसाइटी के आगे पार्किंग क्षेत्र

  • आईटी पार्क में ललित होटल और डीटी मॉल के पास पार्किंग एरिया

लोगों को सलाह दी गई है कि वे 27-28 तारीख को घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान में रखें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News