प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हुई महंगी! नए कलेक्टर रेटों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:42 PM (IST)

चंडीगढ़ : अगले वित्तिय वर्ष के लिए लागू होने वाले कलेक्टर रेटों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवानी महंगी हो जाएगी। नए रेटों में रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चरल लैंड के कलेक्टर रेटों में 10 से 22 फीसदी तक की वृद्धी की गई है। नए कलेक्टर रेट आने के बाद शहर में जायदाद महंगी हो जाएगी।  

प्रशासन द्वारा अगले साल के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट की संभावित वृद्धी के प्रस्ताव पर इस बार लोगों ने ज्यादा नाराजगी नहीं प्रकट की थी पर इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और रिहायशी जमीन के कलेक्टर रेट में कमी की बात जरूर उठाई थी। यह नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू होंगे।    

फ्लैट और मकान भी महंगे 

हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों और इंडिपेंडेंट मकानों के कलेक्टर रेटों भी वृद्धी की गई है। फ्लैटों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट, पहली मंजिल पर 9,000 रुपये, दूसरी मंजिल पर 8,000 रुपये और तीसरी मंजिल पर 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर तय की गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News