Weather: मौसम को लेकर Latest Update,  जानें कब होगी बारिश और कैसा रहेगा हाल...

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 09:03 AM (IST)

चंडीगढ़ः पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में ठंडक बनी हुई है। गत रात न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की कमी दर्ज हुई। तापमान 17.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं दिन के पारे में भी 7 डिग्री कमी दर्ज हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। अप्रैल के महीने में अभी तक एक बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा था। मई के पहले दिन ही तापमान 30 डिग्री रिकार्ड हुआ है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि शुक्रवार को एक बार फिर शहर में आंशिक बादल छाने के आसार है। 4 मई को एक बार फिर शहर में बारिश के आसार बन रहे है। पश्चिमी विक्षोभ एक सक्रिय होता दिख रहा है, जिसकी वजह से गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि उसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं।

आगे ऐसा रह सकता है तापमान 

  • वीरवार को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।
  • शुक्रवार को आंशिक बादल छाने के आसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
  • शनिवार को बादल छाने के आसार, गरज के साथ बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News