गर्मी और उमस से चंडीगढ़ के लोग परेशान, जानें कब होगी बारिश

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 02:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): दो दिन से शहर में गर्मी और उमस ने परेशान किया हुआ है। दिन का तापमान शुक्रवार को 36 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की मानें तो 26 अगस्त तक शहर में अच्छी बारिश के आसार हैं। विभाग ने तीन दिन के लिए यैलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि तापमान में बड़ा बदलाव अगले हफ्ते तक देखने को नहीं मिलेगा। शुक्रवार को भी पूरा दिन धूप खिली रही। साथ ही उमस ने सारा दिन परेशान किया। 

तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

शनिवार को यैलो अलर्ट- आंशिक बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा।
रविवार को भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।
सोमवार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री तक जा सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News