सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब और क्यों?
punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 08:23 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। इस फैसले के चलते चंडीगढ़ के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से छुट्टी के कारण के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। दरअसल, बीते दिन देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में स्कूलों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। इन्हीं कार्यक्रमों में राज्यपाल कटारिया मुख्य अतिथि थे। गुलाब चंद कटारिया ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया था। राज्यपाल ने कहा कि यह फैसला छात्रों की सुविधा और स्कूलों के कार्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।