चंडीगढ़ में मानसून की Entry, 6 जुलाई से तेज होगी बारिश; पढ़ें मौसम का पूरा हाल

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 12:59 PM (IST)

चंडीगढ़: आखिरकार शुक्रवार को चंडीगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी। दो दिन पहले हुई बारिश को मौसम विभाग ने प्री-मानसून गतिविधि माना था, लेकिन शुक्रवार शाम बदले मौसम के साथ मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आने वाले दिनों में मौसम और सुहावना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अब चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी सक्रिय हो चुका है। अगले सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 6 जुलाई से बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अगले तीन दिनों का संभावित तापमान
शनिवार: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 26°C
रविवार: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 26°C
सोमवार: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 27°C

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा मौसम संबंधी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News