चंडीगढ़ में गर्मी का असर दिखना शुरू, आने वाले दिनों में बढ़ेगा पारा
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 02:56 PM (IST)
चंडीगढ़ (पाल): कुछ दिनों से शहर में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभागअनुसार चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य के करीब है।
विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई खास संभावना नहीं है और मौसम सूखा रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है। हवा में नमी का लेवल भी ठीक-ठाक है, जिससे दिन में गर्मी का असर महसूस हो रहा है। फिलहाल विजिबिलिटी को लेकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं है और स्थिति नॉर्मल है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।
3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
18 और 19 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। 20 अप्रैल को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

