हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानिए अगले 24 घंटे का हाल

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 12:44 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पश्चिमी चक्रवात के चलते आज महानगर में धूल भरी आंधी व हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया जिससे सुबह व रात के समय ठंडक का अहसास होने लगा है। आज अधिकतम 27.2 व न्यूनतम 16.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हवा मेें नमी की मात्रा सुबह 84 व शाम को 45 प्रतिशत रही। मौसम विभाग क अनुसार आने वाले 24 घंटे के दौरान पंजाब में धूल भरी आंधी चलने व बारिश होने की संभावना है। हालांकि 25 मार्च के बीच में एक दिन मौसम साफ़ हो सकता है लेकिन 25 से फिर से मिजाज बदल सकता है। वही आज भी दिन में धुप खिली रहेगी। 

गेहूं की फसल हेतु मौसम फायदेमंद
कृषि माहिरों के मुताबिक मौजूदा मौसम में दिन व रात के समय ठंडक गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है लेकिन यदि तेज गति से हवाएं चलती हैं या ओलावृष्टि या भारी बारिश होती है तो वह गेहूं के लिए घातक साबित हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News