DM गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: 59 दिन की जांच के बाद पूर्व मंत्री भुल्लर के खिलाफ चालान पेश

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 02:42 PM (IST)

अमृतसर (रमन) : पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के DM गगनदीप रंधावा सुसाइड केस से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। रंधावा सुसाइड केस में चालान फाइल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ चालान फाइल हुआ। गौरतलब है कि, 59 दिन की जांच के बाद बुधवार को कोर्ट ने 542 पेज का चालान पेश किया है।

इस चालान में सुसाइड के लिए उकसाने, टॉर्चर और बेइज्जती का जिक्र है। इसके अलावा चालान में गगन रंधावा का इलाज करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट भी शामिल है। चालान में डॉक्टर समेत करीब 50 गवाहों का भी जिक्र किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप सही पाए गए है। हालांकि, इस मामले में भुल्लर के पिता सुखदेव भुल्लर, PA दिलबाग सिंह और 3 अनजान लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस जांच के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को DM गगनदीप रंधावा को लालजीत भुल्लर ने पट्टी में अपने घर बुलाया था, जहां घर में बने ऑफिस में गगन रंधावा की पिटाई की गई थी। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 21 मार्च 2026 को उन्होंने सुसाइड कर लिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News