मुख्यमंत्री अमरेन्द्र ने कांग्रेसी विधायकों के साथ की बैठक

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 09:25 AM (IST)

जालन्धर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेसी विधायकों के साथ सीधे तौर पर बैठक की जिसमें बजट सत्र को लेकर सरकार की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने कांग्रेसी विधायकों से कहा कि वह विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल व आम आदमी पार्टी के सरकार विरोधी प्रचार का प्रभावी ढंग से जवाब दें। मुख्यमंत्री के साथ वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा, जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा, तृप्तराजिन्द्र सिंह बाजवा, बलवीर सिंह सिद्धू, उद्योग मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना आदि सभी मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल व आम आदमी पार्टी दोनों मिलकर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे हुए हैं, जिसे देखते हुए कांग्रेस को सदन में उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करना है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को अपनी पूरी तैयारी के साथ सदन में आना है और साथ ही विधायकों को अपने मंत्रियों के साथ मिलकर विपक्ष को पूरा जवाब देना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News