चीनी नागरिक ने नाबालिगा को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 03:12 PM (IST)

गुरदासपुर/इस्लामाबाद (विनोद): इस्लामाबाद निवासी एक नाबालिग मुस्लिम छात्रा से कई महीनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में इस्लामाबाद पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है और एक चीनी नागरिक के पास काम करती थी। चीनी नागरिक इस्लामाबाद के गैरी टाउन इलाके में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का कारोबार करता था। लड़की को 10 हजार रुपए प्रति माह देने वाले आरोपी ने काम शुरू करने के तुरंत बाद ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस साल जनवरी से उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस बारे में किसी को बताने पर वह गंभीर परिणाम भुगतने और नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देता रहा। धमकियों के आधार पर जबरन बलात्कार जारी रहा।
रेप की वजह से लड़की प्रेग्नेंट हो गई, जिसके बारे में उसने अपने परिवार को नहीं बताया। जब उसकी बड़ी बहन को उसकी हालत पर शक हुआ तो वह उसे एक निजी अस्पताल ले गई। वहां पता चला कि पीड़िता 30 सप्ताह की गर्भवती है। बड़ी बहन ने सारी जानकारी ली और उसे थाने ले गई। पुलिस ने चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया और चीनी नागरिक का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here