पंजाब के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़ः अगले कुछ सालों में पंजाब के छात्र चीनी भाषा में बात करते सुने जा सकेंगे। पंजाब सरकार जल्दी ही स्थानीय स्कूलों में विदेशी भाषाएं खास कर चीनी भाषा के कोर्स शुरू करने जा रही है। उक्त विचार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सिवल सचिवालय में व्यक्ति किए।  

 

पंजाब के सरकारी स्कूलों में हिंदी ,पंजाबी और अंग्रेजी के साथ-साथ चीनी भाषा भी बच्चों को पढाई जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि चीनी भाषा के साथ अन्य विदेशी भाषाओं के विकल्प भी छात्रों को मिलेंगे।  

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन की सीमाएं कई देशों के साथ लगती हैं। इस वजह से इन क्षेत्रों में चीनी भाषा बेहद लोकप्रिय होती जा रही है, साथ ही देश के कई राज्यों में चीन के लोग रहते हैं। ऐसे में चीन भाषा को अन्य भाषाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले सीएम ने इसकी घोषणा विधानसभा में भी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News