चुघ ने संकट में पंजाब के किसानों के साथ खड़े होने के लिए पी.एम. का शुक्रिया अदा किया

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 08:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण रबी फसलों, विशेष रूप से गेहूं की फसल में नुकसान या सूखे और टूटे अनाज के मद्देनजर पंजाब के किसानों की ओर से खरीद सीजन 2023-24 के दौरान गेहूं की एकसमान विशिष्टताओं में छूट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा को प्राथमिक एजेंडे में रखा है और हमेशा किसानों की आय दोगुनी करने में मदद करने का प्रयास किया है। आज किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ 78 लाख किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि सीधे खाते में चले जाते हैं।

चुघ ने कहा कि कृषि राज्य का विषय है, इस पर कृषि और किसान कल्याण के लिए सबसे अधिक पहल राज्य को करनी चाहिए थी लेकिन आम आदमी पार्टी की पंजाब की मान सरकार ने किसानों से वादा खिलाफी की, पंजाब के किसान कर्ज में डूबे हैं, किसानों को बिजली और अन्य सब्सिडी के स्थान पर धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई हैं। साथ ही साथ लागत मूल्यों में वृद्धि, ई मंडी, स्वाइल हेल्थ कार्ड से किसानों को बहुत लाभ पहुंचा है। इसके साथ और कई कृषि उत्पादों के उत्पादन में वृद्धि के लिए केन्द्र सरकार ने योजनाएं बनाई हैं।

चुघ ने संकट की इस घड़ी में पंजाब के किसानों के साथ खड़े होने के लिए केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 80 प्रतिशत तक चमक कम करने वाले गेहूं और 18 प्रतिशत तक सूखे अनाज की खरीद की अनुमति दी है। इससे लाखों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News