चुघ ने कांग्रेस सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा हर मोर्चे पर रही विफल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 05:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा) : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एक बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच की खींचतान ने राज्य में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्था का मजाक बनाया है। चुघ ने कहा कि पंजाब में पूरा शासन मुख्यमंत्री कार्यालय में अस्थिरता के कारण चरमरा गया है, जिस पर पिछले 6 महीने से अधिक समय से कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा हमले किए जा रहे हैं। कौन सच है और कौन झूठ बोल रहा है यह भगवान ही जानें। चुघ ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस हाईकमान पंजाब में बिना कुछ किए अजीबो-गरीब लड़ाई देख रही है, जबकि संवैधानिक कार्यालयों का कामकाज ठप हो गया है।

चुघ ने कहा कि विभिन्न माफिया के शासन में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने मांग करते कहा कि मौजूदा विधानसभा सेशन दौरान कांग्रेस सरकार 90 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्जा माफ करें, घर-घर नौकरी अनुसार 60 लाख लोगों को रोजगार देने तथा विद्यार्थियों को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाएं, बेरोजगारों को 2500 भत्ता तथा आटा-दाल स्कीम के साथ घी, चीनी तथा चाय पत्ती देने सहित मैनीफैस्टो में किए गए वादें को पूरा करना चाहिए। चुघ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण कि चुनाव मैनीफेस्टो में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रस्ताव पारित करने के बजाय चन्नी सरकार बी.एस.एफ. के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर जवानों को धन्यवाद देने के बजाय सीमावर्ती राज्य पंजाब में कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी की सुरक्षा एजेंसी को निशाना बनाकर सुरक्षा बलों और पुलिस का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News