सी.आई.ए. स्टाफ की कार्रवाई, 50 ग्राम हैरोइन सहित दंपति गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 05:41 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने हेरोइन सहित महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ए.एस.आई. जसवीर सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव मल्लपुर अड़कां-खटकड़ कलां तथा कजला से होते हुए पद्दी मठवाली की ओर जा रही थी कि गांव के नजदीक दूसरी ओर से आ रही एक नैनो कार को रोककर जब जांच की तो कार में सवार एक महिला व पुरुष से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय कुमार तथा महिला की पहचान परमजीत कौर दोनों निवासी चब्बेवाल जिला होशियारपुर के तौर पर की है। इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ थाना बंगा में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार महिला पर पहले भी दर्ज हैं मामले, 20 वर्ष की भुगत रही है सजा
सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला परमजीत कौर पर पहले भी एन.डी.पी.एस. के मामले दर्ज हैं तथा वह एक मामले में 20 वर्ष की सजा काट रही है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला इन दिनों पैरोल पर बाहर आई हुई थी कि एक अन्य मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here