Ludhiana : CIA के पीछा करते ही तेज रफ्तार Thar ने मचाया हड़कंप, रिक्शा चालक को मारी टक्कर
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 11:41 PM (IST)
लुधियाना : लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में सीआईए पुलिस की टीम द्वारा एक संदिग्ध नशा तस्कर का पीछा किए जाने की सूचना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध थार गाड़ी में सवार था और पुलिस टीम उसका पीछा कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि थार चालक तेज रफ्तार में भागते हुए एक रिक्शा चालक को टक्कर मारकर आगे निकल जाता है, जबकि पीछे पुलिस की गाड़ी भी उसका पीछा करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल रिक्शा चालक को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।


