नगर सुधार न्यास का अधीक्षक रिश्वत लेते काबू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 05:54 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने जालंधर नगर सुधार न्यास में तैनात अधीक्षक को नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते काबू किया है।  

ब्यूरो की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार अधीक्षक महेन्द्र पाल को शिकायतकत्र्ता चेतन सरीन की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उसने ब्यूरो को दी शिकायत में कहा था कि उसके दोस्तों के प्लाट गुरू गोबिन्द सिंह ऐवेन्यू में हैं और नगर सुधार ट्रस्ट को प्लांट ट्रांसफर करने के अधिकार दिए हुए हैं। महेन्द्र पाल प्लाटों के ट्रांसफर पत्र जारी करने के बदले 9000 रुपए की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के बाद अभियुक्त को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत जालंधर स्थित ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News