जालंधर में सिविल अस्पताल के पास मचा हड़कंप, सहमे लोग
punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 01:04 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में सिविल अस्पताल के पास अधजली अवस्था में गला-सड़ा शव मिलने से हड़कंप मचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह शव सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर ऑक्सीजन प्लांट के पास झाड़ियों से मिला है और इस शव को कीड़े पड़ चुके थे।
जानकारी मिली है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव अधजली अवस्था में था। इसे लेकर सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. दफ्तर से उन्हें सूचना मिली थी। उनका कहना है कि बॉडी 8 से 10 दिन पुरानी लग रही है। इस मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here