जालंधर के सिविल अस्पताल में अब होंगे बड़े स्तर पर सुधार, जारी हुई लाखों की ग्रांट
punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 01:08 PM (IST)

जालंधर : सिविल अस्पताल में अब सुधार होना शुरू हो चुका है। अस्पताल में करीब 40 साल पहले बनी आई मोबाइल, होम्योपैथी के कमरे के साथ आसपास भी काम होना शुरू हो चुका है। दरअसल अस्पताल में काफी बिल्डिंगें पुरानी होने के साथ कंडम भी हो चुकी हैं।
इस बाबत कई बार अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एम.एस) ने इस बाबत पत्र लिखे, ताकि बिल्डिंगों को ठीक करवाया जाए। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले डी.सी. जसप्रीत सिंह ने सिविल अस्पताल का दौरा किया तो देखा कि अस्पताल की बिल्डिंगें तथा अस्पताल में मेन गेट का रास्ता जहां से एंट्री होती है, उक्त रास्ता भी खराब हो चुका था।
इस बाबत उन्होंने पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के एक्सियन सुखचैन सिंह से बात कर पूरी लिस्ट तैयार करने को कहा ताकि पूरा प्रोपोजल तैयार कर सरकार को भेजा जा सके। एक्सियन सुखचैन सिंह ने मात्र कुछ समय में लिस्ट तैयार की और डी.सी. जसप्रीत सिंह को भेजी और अस्पताल को 80 लाख रुपए मिले, जिसके बाद जहां निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं।
आज सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट तथा कार्यकारी सिविल सर्जन डा. राजीव शर्मा, एक्सियन सुखचैन सिंह तथा एस.डी.ओ. निजेश शर्मा ने आई मोबाइल में निर्माणाधीन कमरों का निरीक्षण किया। डा. राजीव तथा एक्सियन सुखचैन सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशों के चलते निर्माण कार्य में तेजी से काम हो रहा है। सरकार के सख्त आदेश हैं कि 31 मार्च से पहले पूरा काम खत्म होना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here