जालंधर में 2 गुटों के बीच जमकर चले ईट-पत्थर, स्थिति तनावूर्ण

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 04:34 PM (IST)

जालंधर: जालंधर की दौलतपुरी में दो गुटों के बीच ख़ूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। आशा कुमारी ने बताया कि उसके बच्चे बाहर चौक में बैडमिंटन खेल रहे थे कि इसी दौरान रिश्ते में लगते उसके मामा लाहौरी राम से किसी बात से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि इसके बाद गुस्से में आए लाहौरी राम ने अपने बच्चों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया।

PunjabKesari
वहीं लाहौरी राम की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ नौजवान नशे में टल्ली होकर यहां चौक में खड़ें रहते हैं और एक 70 वर्षीय बुज़ुर्ग ने उन्हें यहां खड़ें होने से रोका तो नौजवानों ने हमला कर दिया गया। यहां तक कि दोनों के बीच ईंटें-पत्थर भी चलाए गए। 

PunjabKesari

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे संबंधित थाने के हैड कांस्टेबल जरमनजीत ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिल चुकी है और दोनों पार्टियां को थाने में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News