चुनावी रंजिश में हुए हमले में घायल डैमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के वर्कर की मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 12:09 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): थाना राजासांसी के गांव जगदेव कला में 17 मई की रात चुनावी रंजिश में हुए हमले में घायल डैमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के वर्कर बुध सिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मरने से पहले बुध सिंह ने अपने परिवारिक सदस्यों को हमलावरों के बारे में दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 4 वर्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

सिमरन सिंह की शिकायत पर थाना राजासांसी में दर्ज किए गए मामले में उसका कहना है कि 17 मई की रात 9:30 बजे के करीब उसके पिता बुध सिंह मोटरसाइकिल पर गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर फोन करने पर पता लगा कि उन्हें कुछ व्यक्ति बुरी तरह से घायल कर गए है। उनके द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच पिता को उपचार के लिए गुरू नानक देव अस्पताल ले जाया गया जहां तीन दिन चले उपचार के बाद गत रात उनकी मौत हो गई।

क्या कहना थाना इंचार्ज का?
थाना राजासांसी के इंचार्ज इंस्पैक्टर भारत भूषण का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है जबकि इस मामले की गहणता के साथ जांच की जा रही है। 

किन-किन पर दर्ज हुआ केस
बुध सिंह द्वारा बताए गए आरोपियों के विरुद्ध पर्चा दर्ज किया गया है, जिनमें लाडी, रेशम सिंह गौरा, पिंका व पम्मा निवासी नंगल शामिल है। पुलिस द्वारा गैर इरादत्न हत्या का केस दर्ज किया गया है। आज बुध सिंह के समथको द्वारा थाना राजासांसी जाकर पुलिस पर यह दबाव बनाया गया कि इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया जाए। जिसके बाद अधिकारियों के हस्ताक्षेप करने पर थाने में प्रदर्शन करने पहुंचे बुध सिंह के समर्थकों को शांत किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News