Students के लिए खुशखबरी, 5वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 04:47 PM (IST)
पंजाब डेस्क: विद्यार्थियों के रिजल्ट को लेकर खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब में सत्र 2025-26 के तहत पांचवीं कक्षा का वार्षिक रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 28 मार्च 2026 को मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) आयोजित की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पांचवीं कक्षा का वार्षिक मूल्यांकन 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक कराया गया था। अब मेगा PTM के दौरान छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा और उनकी शैक्षणिक प्रगति अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को 2 भाषाओं में भरे हुए रिजल्ट कार्ड मौके पर ही दिए जाएं। वहीं, निजी (गैर सरकारी) स्कूलों के छात्रों के लिए ऑनलाइन डिजिटल रिजल्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

