वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी! कटड़ा-नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल Train

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 09:31 AM (IST)

जालंधर(पुनीत): गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और नई दिल्ली के बीच एक स्पैशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04678 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 25 जुलाई को सुबह 9.40 बजे रवाना होगी। 

यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, कठुआ और पठानकोट केंट होते हुए दोपहर 3.25 बजे जालंधर कंट स्टेशन पहुंचेगी तथा 3.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट और पानीपत होते हुए रात 9.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04677 नई दिल्ली से 25 जुलाई की रात 11.45-बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 26 जुलाई को पानीपत्, अंबाला कैंट और लुधियाना होते हुए सुबह 5.22 बजे जालंधर केट स्टेशन पहुंचेगी तथा 5.27 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन पठानकोट कैंट, कठुआ और जम्मू तवी होते हुए दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News