PSSSB द्वारा क्लर्क भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे देखें Result
punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 05:22 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा आयोजित की गई क्लर्क (कानूनी) परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिस संबंधी जानकारी sssb.punjab.gov.in पर चेक की जा सकती है। दरअसल पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा 8 जुलाई को राज्य में क्लर्कों की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिस संबंधी परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षाएं दी थी, वे आधिकारिक वैबसाइट sssb.punjab.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। PSSSB परिणामों के साथ PSSSB क्लर्क (कानूनी) उत्तर कुंजी भी जारी की गई है।