Punjab: कपड़ा व्यापारी से लाखों का Fraud, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 06:02 PM (IST)

बठिंडा (वर्मा): कपड़ी व्यापारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के 2 लोगों ने बठिंडा के एक कपड़ा व्यापारी से कपड़ा खरीदकर 22.44 लाख रुपये ठग लिए। कपड़ा मार्केट के कपड़ा व्यापारी केवल कृष्ण ने थाना पुलिस को बताया कि मक्खू के रहने वाले राजेश कुमार और प्रदीप कुमार उससे कपड़ा खरीदते थे। 

आरोपियों ने उससे 23,44,821 रुपये का कपड़ा लिया लेकिन पैसे वापस नहीं किए। बार-बार कहने पर भी आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए और उसके साथ ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News