शोरूम में घुसकर कपड़ा व्यापारी के बेटे की गोलियां मारकर हत्या, देखें घटना की CCTV
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 09:05 AM (IST)
मोगा(आजाद) : न्यू टाऊन में स्थित सुपर शाइन शोरूम के मालिक दर्शन सिंह के बेटे तेजिन्द्र सिंह उर्फ पिंका (40) की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल, एस.पी.आई. हरिन्द्रपाल सिंह परमार, थाना सिटी साऊथ के प्रभारी कर्मजीत सिंह ग्रेवाल तथा अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर सायं दर्शन सिंह के बड़े बेटे धर्मेन्द्र उर्फ बॉबी का जन्म दिन था और वह अपने दोस्तों के साथ ऊपर वाली मंजिल में बैठा हुआ था जबकि उसका दूसरा बेटा तेजिन्द्र सिंह अपने दोस्तों के साथ काऊंटर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 2 अज्ञात युवक आए जिनके मुंह बंधे हुए थे। एक युवक मोटरसाइकिल से उतर कर दुकान में घुसा और पिंका पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिस पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा लाया गया, लेकिन जख्मों की ताव न झेलते हुए उसने दम तोड़ दिया।
इसी दौरान हमलावर युवक बाहर निकला और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। कुछ युवकों ने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उस पर किन लोगों ने किस कारण गोलियां चलाई हैं, हमें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त हत्या मामले का सुराग मिलने की संभावना है और मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल