सी.एम. भगवंत मान ने दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल से की मुलाकात, इन विषयों को लेकर हुई चर्चा
punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 06:18 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे, जहां पर सी.एम. भगवंत मान ने केजरीवाल से करीब 50 मिनट तक बातचीत की। चुनाव जीतने के बाद सी.एम. भगवंत मान की केजरीवाल से दिल्ली में यह दूसरी मुलाकात है। भगवंत मान ने केजरीवाल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान इन दोनों के बीच राज्य के विकास व राजनीतिक पहलुओं पर बातचीत हुई।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। सी.एम. का पदभार संभालने के बाद भगवंत मान की मोदी के साथ यह पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात में मान ने पंजाब की वित्तीय हालत में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 1 लाख करोड़ रुपए का पैकेज भी मांगा है। भगवंत मान ने 2 साल में 50-50 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम मान को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here