Bus Stand के नजदीक लड़का-लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों में चर्चा
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:26 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): लुधियाना में एक लड़का-लड़की की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। बस अड्डे और जवाहर नगर कैंप के निकट नशे मे झूमते नशेड़ी अक्सर दिखाई देते है। कई बार कुछ नशेड़ी अखबार की सुर्खियां बन चुके है, परंतु पुलिस प्रशासन इन पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। जबिक महानगर का सबसे बड़ा पुलिस फ्लैग मार्च भी इसी इलाके में निकाला जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अड्डे के निकट जवाहर नगर कैंप की सड़क पर गत दिवस एक लड़का और एक लड़की नशे की हालत में झूमते दिखाई दिए। जिन्हें किसी ने अपने कैमरे में रिकार्ड कर वायरल कर दिया। लड़की मात्र 18-20 वर्ष व लड़का 20-22 की उम्र का प्रतीत हो रहा था। इनके बारे में जब वहां के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बस अड्डा और जवाहर नगर कैंप नशा तस्करी का अड्डा बन चुका है। पुलिस प्रशासन इस इलाके में फलैग मार्च आरंभ कर इलाके की चैकिंग कर खाना-पूर्ति है। जबकि सरेआम इस इलाके में नशे की बिक्री के साथ नशे का सेवन सरेआम सड़को और पार्को में होता है।

इस सबंधित थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजिन्द्र सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जवाहर नगर कैंप में नशा बेचने व पीने वालों सहित आवारागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस रोजाना केस दर्ज कर रही है। पंजाब केसरी से उन्हें नशा करने वाले लड़के और लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। नशा करने वाले आरोपियों को काबू कर केस दर्ज किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

