पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM भगवंत मान
punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 02:23 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में उनके द्वारा लगाए गए किन्नुआं के पैतृक बाग में किया जा रहा है। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
सी.एम. मान ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के सदस्यों के साथ अपना दुख सांझा किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। स. प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे। परिवार वालों समेत हर शख्स की आंखों में नमी नजर आ रही है। रिश्तेदार परिवारों वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं। सुखबीर बादल की आंखें भी आंसुओं से भीगी नजर आईं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक नेता और अन्य हस्तियां भी पहुंची हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here