CM भगवंत मान ने 4358  कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र, दी यह नसीहत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 12:15 PM (IST)

चंडीगढ़: सी.एम. भगवंत मान ने आज कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री भगवंतमान द्वारा 4358 कांस्टेबलों को नियुक्त पत्र दिए गए जिसमें 40 प्रतिशत लड़कियों को कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। करीबन 33 प्रतिशत लड़कियों के लिए आरक्षण कोटा रखा गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर घोषणा की थी कि वह पंजाब पुलिस के कांस्टेबलों को जल्द ही नियुक्ति पत्र देंगे।

इस बीच सी.एम. भगवंत मान ने नए भर्ती कांस्टेबलों को संबोधित करते हुए सलाह दी कि पुलिस की नौकरी करते समय सेवा का जज्बा होना चाहिए है। पुलिस का लोगों से सीधा राबता होता है। पुलिस का काम लोगों की तनदेही से सेवा करना होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी हमेशा ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई से ही सुकून मिलता है। घपलेबाजी करके सुकून की नींद नहीं आती है इसलिए आप भी आप भी पूरी मेहनत और तनदेही से सेवा करें। उन्होंने कहा कि रिश्वत के पैसे से न तो बरकत होती है न ही शांति मिलती है।

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हमेशा जुल्म के खिलाफ खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी न तो जुल्म करते हैं और न ही सहते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी भर्ती जारी रहेगी। पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने पंजाब पुलिस के नए हवलदारों को नियुक्ति पत्र बांटकर जनता से किया अपना वादा पूरा किया है। आम आदमी पार्टी सरकार पारदर्शी तरीके से पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की नियुक्ति कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस  में शामिल हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जन्मदिन की बधाई देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी के घर एक कार्ड भेजा जाएगा जिसमें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News