पंजाब के 71 Teachers को CM मान ने किया सम्मानित, साथ ही किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 03:49 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाई जैता जी संग्रहालय का उद्घाटन किया और हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास भी किया। इस बीच, विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के 71 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित भी किया।

world teachers day

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षण कोई पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन है। आज हमारे बच्चे शिक्षकों की बदौलत ही आगे बढ़ रहे हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों को मात दे रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शिक्षकों को अपडेट करने के लिए वह उन्हें विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेज रहे हैं। अब नवंबर में शिक्षकों का एक नया बैच विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों को कभी मत भूलना। उन्होंने कहा कि धरती से कभी नाता नहीं तोड़ना चाहिए, जो धरती पर अपने पैर छोड़ देता है उसका हश्र बुरा होता है।

state award

world teachers day

cm bhagwant mann

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News