CM भगवंत मान ने ट्वीट कर अपनी नई कैबिनेट को दिया यह संदेश

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 03:43 PM (IST)

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई बनी कैबिनेट को शुभकामनाएं दी हैं। भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा है कि 'आज पंजाब के नए मंत्री मंडल ने शपथ ली और साथ ही लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का भी प्रण लिया।

यह भी पढ़ें : पठानकोट के मैडीकल कालेज में  Blast, देखें तस्वीरें

PunjabKesari

भगवंत मान ने आगे लिखा है कि "सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। हमें मिल कर पंजाब के 3 करोड़ लोगों के लिए पूरी इमानदारी के साथ काम करना है, पंजाब को फिर से सुनेहरा बनाना है। गौरतलब है कि भगवंत मान की तरफ से खटकड़ कलां में शपथ लेने के बाद 10 कैबिनेट मंत्रियों का ऐलान किया गया था जिन्होंने आज शपथ ली है। मान द्वारा अपनी सरकार में विस्तार करना और कैबिनेट में विस्तार करना बाकी है। बेशक आज 10 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है पर अभी इन मंत्रियों को विभागों संबंधी कोई अलॉटमेंट नहीं की गई।

यह भी पढ़ें : AAP की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बेरोजगारों के लिए किया ऐलान

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के इलावा दिड़बा से हरपाल चीमा, बरनाला से मीत हेयर, मानसा से डा. विजय सिंगला, मलोट से डा. बलजीत कौर मंत्री बने हैं। माझे में अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, जंडियाला से हरभजन सिंह ई.टी.ओ., पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर और भोआ से लालचंद कटारूचक्क को मंत्री बनाया गया है। इसके इलावा दोआबा के हिस्से फिलहाल दो मंत्री ही आए हैं, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर जिम्पा को और श्री अनंदपुर साहिब से हरजोत बैंस को कैबिनेट में जगह दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News