मशहूर गायिका लता मंगेशकर के देहांत पर CM चन्नी ने व्यक्त किया गहरा दुख

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 12:12 PM (IST)

चंडीगढ़: बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर के देहांत पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से दुख व्यक्त किया गया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मशहूर गायिका और भारत रत्न पुरस्कार विजेता लता मंगेशकर जी के देहांत की खबर सुन कर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि लता जी ने भारतीय संगीत को अमीर बनाने के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के ऐलान से पहले बोले सिद्धू

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि लता जी के परिवार और प्रशंसकों के साथ दिल से हमदर्दी है। बताने योग्य है कि लटा मंगेशकर का रविवार की सुबह अस्पताल में देहांत हो गया। वह पिछले 27 दिनों से बीमार चल रही थी। लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना होने बाद में मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उन्हें को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था।

यह भी पढ़ें : CM चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी से 8 घंटे पूछताछ, गोलमोल जवाब से ई.डी. परेशान

उनकी उम्र को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें आई.सी.यू. में भर्ती किया था। इन 27 दिनों में 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था। फिर जैसे ही उनकी सेहत बिगड़ने लगी तो लता जी को वेंटिलेटर स्पोर्ट पर लाया गया था।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News