सी.एम. चन्नी जांलधर दौरे पर, इस नेता को किया पार्टी में शामिल

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 03:43 PM (IST)

जालंधर: आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजती सिंह चन्नी जालंधर दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने बूटा मंडी के जाने-माने चमड़ा व्यापारी सेठ सतपाल मल्ल जो कुछ साल पहले कांग्रेस छोड़कर अकाली दल बादल में शामिल हो गए थे उन्हें पार्टी में शामिल किया। जालंधर की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इससे पहले बूटा मंडी में श्री गुरु रविदास धाम पहुंच नतमस्तक हुए। इसके बाद सी.एम. चन्नी ने सेठ सतपाल मल्ल को पार्टी में शामिल किया। 

करतारपुर निर्वाचन क्षेत्र से अकाली और बसपा के बीच गठबंधन बनने के बाद ही सेठ सतपाल मल्ल ने अकाली दल बादल के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति कम कर दी थी और कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह कांग्रेस में फिर से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आज दोपहर दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाया। उनके साथ पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुशील कुमार रिंकू, शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरवालिया और अन्य नेता मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री चन्नी अर्बन एस्टेट फेज में नींव पत्थर रखने जाएंगे और उसके बाद सचखंड डेरा बलां में नतमस्तक होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News