पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी के बेटे के निधन पर CM मान ने व्यक्त किया गहरा दुख
punjabkesari.in Sunday, Sep 14, 2025 - 12:04 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, "वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व सांसद स. महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी की जालंधर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। हम इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।"
बता दें कि पूर्व मंत्री महेंद्र केपी के बेटे की कल रात एक दुखद दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना मॉडल टाउन के माता रानी चौक पर हुई जब तीन कारों की टक्कर हो गई। एक टैक्सी चालक घायल हो गया और क्रेटा कार का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here