पंजाब में बाढ़ के खतरे के बीच CM मान की Press Conference, देंगे अहम जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 09:46 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज अहम प्रैस कांफ्रेंस की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य में बाढ़ के संकट से निपटने के लिए सरकारी व्यवस्था के बारे जानकारी दे सकते है। इसके अलावा बिजली मुद्दे पर भी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों बारें जानकारी देंगे। 

बता दें कि पौंग डैम और भाखड़ा डैम के पानी का स्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़े जाने से पंजाब में फिर से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। भाखड़ा डैम में लगातार 5 दिन पानी छोड़ा जाना है। इससे राज्य में दरिया नजदीक रहने वाले अपने घर छोड़ कर अन्य स्थानों पर जाने के लिए मजबूर है। 

दरिया के आस-पास के कई गांव पानी में डूब चुके है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जल्द से जल्द इलाके खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार इस हालात पर नजर रख रहे   है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News