2 दिन के जालंधर दौरे पर CM मान और ''आप'' सुप्रीमो केजरीवाल, लोगों को देंगे बड़ी सौगात
punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2023 - 12:43 PM (IST)

जालंधर: 20 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पी.ए.पी. में आयोजित होने वाली सी.एम. की योगशाला कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जालंधर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से एक दिन पहले यानि सोमवार को ही जालंधर पहुंच जाएंगे।
इस दौरान जालंधर नगर निगम के अधिकारी मुख्यमंत्री से करीब 27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई सड़कों के काम का उद्घाटन करवाने जा रहे हैं। इस काम में मकसूदां चौक से बिधिपुर फाटक तक बनने वाली सड़क भी शामिल है जिस पर 2.22 करोड रुपए खर्च आने हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री का शहर के एक होटल में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है और सुबह वह योगशाला के लिए प्रस्थान करेंगे।
सी.एम की आमद पर चमकाया जा रहा है पूरा शहर
मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संग 2 दिन जालंधर रहेंगे जिसके लिए जालंधर नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने पी.ए.पी की तरफ से शहर में प्रवेश करना है और रेडिसन होटल तक भी जाना है इसलिए इस पूरे मार्ग की सफाई करवाई जा रही है। शहर के सभी फ्लाईओवर और हाईवे के किनारों को भी पूरी तरह साफ किया जा रहा है। यह सफाई अभियान दिन-रात चल रहा है और इसके लिए प्राइवेट ठेकेदारों की गाड़ियों को भी हायर किया गया है।
मुख्यमंत्री तथा अन्य नेताओं के आगमन के चलते मकसूदां क्षेत्र में भी विशेष सफाई अभियान चल रहा है। इसे लेकर शहर में चर्चा है कि यदि नगर निगम के अधिकारी नियमित तौर पर शहर की सफाई करवाते रहें तो मुख्यमंत्री के आने पर विशेष सफाई अभियान चलाने की नौबत ही नहीं आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here