डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे सी.एम.मान व केजरीवाल, किया यह बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 05:19 PM (IST)

जालंधर: आज सी.एम. मान व दिल्ली सी.एम.अरविंद केजरीवाल जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां नतमस्तक हुए। इस दौरान सी.एम. मान ने संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने रविदास जी की वाणी के रिसर्च सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए समर्पित किए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से विश्वास दिलाते हुए कहा कि इसके लिए रिसर्च सेंटर के लिए चाहे 100 करोड़, चाहे 500 करोड़ लगे, लगाएंगे। रिसर्च सेंटर में वर्ल्ड लेवल की पढ़ाई होगी। रिसर्च सेंटर बच्चे पी.एच.डी. करेंगे। पी.एच.डी. करने के बाद बच्चे श्री गुरु रविदास की वाणी देश के हर कोने-कोने में पहुंचाएंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य सीचेवाल, सांसद राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, मंत्री हरभजन सिंह व अन्य भी मौजूद हैं। भी मौजूद हैं। इस दौरान वे डेरा सच्च खंड बल्लां में अमृत वाणी का श्रवण किया। 

PunjabKesari

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे सी.एम.मान ने संगत को संबोधन करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा और सेहत पर उनका फोकस है। नीले कार्डों से मुश्किलें दूर नहीं होगी। अच्छी शिक्षा से भविष्य बेहतर बन सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई करेंगे तो रिसर्च करेंगे। शिक्षा को और बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षा से गरीबी दूर हो सकती है। श्री गुरु रविदास वाणी अध्ययन सेंटर की आधारशिला रखी। 

PunjabKesari

PunjabKesari

डेरा सचखंड बल्लां में अरविंद केजरीवाल भी नतमस्तक हुए और उन्होंने भी इस दौरान संगत को संबोधन किया और कहा कि आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देना उनकी जिम्मेदारी है। उनकी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। आम जनता से निकल आए हैं। आम लोगों को दर्द समझते हैं। दिल्ली में जैसे सरकारी स्कूल शानदार बना दिए हैं वैसे ही पंजाब में सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे। सी.एम. मान ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प शुरू कर दिया।  इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने डा. अम्डेबकर की तारीफ भी की। किसी सरकार ने अच्छी शिक्षा देने की कोशिश नहीं की। श्री गुरु रविदास जी के संदेश को देश में कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। 

PunjabKesari

PunjabKesariPunjabKesariPunjabKesari

 

PunjabKesari

'आप' संयोजक केजरीवाल ने कहा कि जो भी शांति खराब करने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब का माहौल खराब करने वाले छिप-छिप कर भाग रहे हैं। नशा खत्म करने के लिए पंजाब के लोगों का साथ चाहिए। नशा बेचने वालों को मिलकर पंजाब से बाहर भगाना है। कुछ लोगों ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की। कई बार सख्त फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति बनाए रखना उनकी पहल है जिसके चलते सी.एम.मान ने सख्त फैसले लिए। केजरीवाल ने कहा कि न कोई खून गिरा न ही गोली चली। 

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेका और डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि यह शिक्षा केंद्र श्री गुरु रविदास जी की वाणी संबंधी व्यापक अनुसंधान और अध्ययन करने के लिए मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भक्ति लहर के अग्रणी श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने में प्रचार करने में भी सहायक होगा। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनको महान धार्मिक नेताओं के चरण छू इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस धरती ने हमेशा विश्व शांति, आपसी-भाईचारे और सांप्रदायिक सदभावना का संदेश दिया है। भगवंत मान ने कहा कि बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेदकर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य क्षेत्रों को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए पहले ही डिप्टी कमिश्नर के खाते में पैसे ट्रान्सफर किए जा चुके हैं। भगवंत मान ने कहा कि पहले गरीबों के कल्याण के बड़े-बड़े दावे किए जाते थे परन्तु असली अर्थों में काम किसी ने नहीं किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा इस मंतव्य के लिए अपेक्षित ज़मीन की खरीद समेत केंद्र के विकास सम्बन्धी आगे की कार्यवाही संबंधी फैसला लिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि यह केंद्र गुरू रविदास जी की पवित्र वाणी के अलग-अलग पहलुओं पर अनुसंधान करने के लिए गुरू जी के जीवन और फलसफे संबंधी अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों और अनुसंधान विद्वानों की सुविधा के लिए अहम साबित होगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News