सेवा केंद्र कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 5 अक्तूबर को लेकर किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 01:15 PM (IST)

तपा मंडी (गर्ग,शाम ): सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब की ओर से सेवा केंद्रों में तैनात सुरक्षा गार्डों और ऑप्रेटरों के बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह माझा के निर्देश पर ए.डी.सी. बरनाला विवेक कुमार मोदी को मांग-पत्र सौंपा गया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड कुलवंत दास और दविंदर दास तपा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वेतन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

मांग पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अक्तूबर तक बकाया वेतन और टी.ए. जारी नहीं किया गया तो 5 अक्तूबर से डी.एस.डी., एल.आर.ओ. ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारी संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। यूनियन के अनुसार सफाई कर्मचारी काम बंद करने और सुरक्षा गार्ड सेवा केंद्र बंद कर रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर गुरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, बासीर सिंह, संदीप सिंह, निर्मल सिंह, बलजिंदर सिंह सहित अन्य सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News