मनरेगा की राशि लेकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 05:45 PM (IST)
तपा मंडी (गर्ग,शाम): तपा शहर में मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बुजुर्ग महिला से मनरेगा की राशि छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घड़ैला निवासी बुजुर्ग महिला हरबंस कौर रूप चंद रोड स्थित बैंक से मनरेगा के करीब 2 हजार रुपए निकलवाकर वापस शहर की ओर आ रही थी। जब वह गली नंबर-1 के नजदीक पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आए 2 व्यक्तियों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक ने अपना चेहरा ढका हुआ था। लुटेरे महिला से पैसे छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर तपा सिटी पुलिस के इंचार्ज कुलवंत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा घटना वाले रास्ते पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सिटी इंचार्ज ने बताया कि लुटेरों की पहचान कर उन्हें जल्द काबू करने के लिए कार्रवाई जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

