Punjab: खेत में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ/त, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 06:29 PM (IST)

सुनाम उधम सिंह वाला (बंसल): गांव छाहड़ में एक खेत से मोटर निकालते समय हुए एक दुखद हादसे में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, खेत से मोटर निकालते समय पाइप ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे पाइप में करंट आ गया और आदमी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। बाद में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते हुए गांव छाहड़ के रहने वाले जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक दर्शन खान मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। वह खेत से मोटर निकालने का काम कर रहा था कि अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गया और उसे करंट लग गया। उन्होंने बताया कि दर्शन खान अपने पीछे 2 बच्चे छोड़ गया है। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जसविंदर सिंह ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि मृतक का परिवार बहुत गरीब है और परिवार का कमाने वाला व्यक्ति भी इस दुनिया से चला गया है। इसलिए पीड़ित परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दी जानी चाहिए ताकि दोनों बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News