Alert... दूध के नाम पर बिक रहा पानी! जांच में सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 07:05 PM (IST)
लुधियाना (सहगल): डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट पंजाब वरयाम सिंह गिल के दिशा-निर्देशों के तहत आज खन्ना शहर में 2 मिल्क कंज्यूमर अवेयरनेस कैंप लगाए गए। यह कैंप डिस्ट्रिक्ट लुधियाना के डिप्टी डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट सुरिंदर सिंह की देखरेख में लगाए गए। पहला मिल्क कंज्यूमर अवेयरनेस कैंप ब्रह्मपुरी मोहल्ला में लगाया गया, जिसमें कुल 29 मिल्क सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। इनमें से 17 सैंपल्स में पानी की मात्रा ज्यादा पाई गई।
इसी तरह, दूसरा मिल्क कंज्यूमर अवेयरनेस कैंप शिवपुरी मोहल्ला में लगाया गया, जिसमें कुल 31 मिल्क सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। इनमें से 15 सैंपल्स में पानी की मात्रा ज्यादा पाई गई। गौरतलब है कि डायरी डेवलपमेंट विभाग द्वारा लिए गए दूध के 70% सैंपलों में अधिक पानी मिल पाया गया। डेयरी डेवलपमेंट विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन कैंप्स का मुख्य मकसद मिल्क कंज्यूमर्स को शुद्ध, साफ और क्वालिटी वाला मिल्क देना और साथ ही मिल्क की क्वालिटी के बारे में अवेयरनेस बढ़ाना है।
स्वास्थ्य विभाग भी चलाएं दूध की जांच की मुहिम
लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को भी चाहिए कि वह भी दूध की जांच के संबंध में एक व्यापक मुहिम चलाएं ताकि दूध में मिलावट करने वालों पर अंकुश लगाया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

