मोटरसाइकिल के आगे आवारा गाय आने से घटा हादसा, बाइक सवार की मौत व एक अन्य घायल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 05:55 PM (IST)

सुनाम उधम सिंह वाला (बांसल): सुनाम-जाखल रोड पर कल देर शाम हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नई अनाज मंडी चौकी के सहायक थानेदार गुरशरण सिंह के अनुसार गांव रामगढ़ संधवां निवासी सुखविंदर सिंह (39) पुत्र अमृत सिंह सुनाम शहर में अमरूद बेचने के बाद शाम करीब 7:30 बजे अपने घर लौट रहा था। लोकल ट्रक यूनियन से थोड़ा आगे बढ़ने पर अचानक एक आवारा गाय उसकी मोटरसाइकिल के आगे आ गई। संतुलन बिगड़ने से सुखविंदर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई मलकीत सिंह के बयान के आधार पर बी.एन.एस.एस. की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।

हादसे के बाद जब मौके पर मौजूद लोगों ने गाय को वहां से भगाया, तो वह दूसरे मोटरसाइकिल चालक के सामने आ गई। इस टक्कर में एक अज्ञात बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल सुनाम पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए राजिंद्र अस्पताल, पटियाला रैफर कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News