घर से संदिग्ध हालात में मिला महिला और युवक का शव, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 01:25 PM (IST)

धूरी (जैन): गत सांय स्थानीय गुरु तेग बहादुर नगर की गली नंबर 2 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से एक महिला और एक युवक के शव संदिग्ध हालात में मिले। मृतकों की पहचान हरपाल कौर (31) पत्नी बलजिंदर सिंह तथा गुरप्रीत सिंह (27) पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों पास के गांव पुनांवाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव घर के फर्श पर पड़ा था, जबकि युवक का शव पंखे से लटका मिला। दोनों की मौत किन हालात में और कैसे हुई, इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी सामने नही आई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एस.एच.ओ. सिटी धूरी जयदीप शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच हेतू फोरैंसिक टीम को भी बुलाया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. जयदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों के बयान के आधार पर थाना सिटी धूरी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News