शादी से लौट रहे लोगों पर Firing, गाड़ी सवारों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 01:37 PM (IST)

मोहाली (जस्सी): शादी से लौट रहे गोबिंदगढ़ के लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हवा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सोहाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत करने वाले गोबिंदगढ़ के रहने वाले दीप चंद ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपने भतीजे सोहन लाल के साथ शादी से लौट रहा था। रात करीब 11 बजे गुडाना से धीरपुर जाने वाले लिंक रोड पर एक गाड़ी गुजरी। उसमें गुरप्रीत पुरी उर्फ ​​बूटा पुरी, संजीव पुरी उर्फ ​​बंटी, लवली भारती, गुरमीत भारती और गुरसेवक उर्फ ​​भूरा सवार थे।

शिकायत के मुताबिक, संजीव पुरी और गुरसेवक ने पिस्टल निकालकर हवा में 3-4 गोलियां चलाईं, जबकि बाकी लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे दीप चंद ने गाड़ी धीरपुर की तरफ मोड़ ली और 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लगी। सुलह की कोशिश नाकाम होने के बाद अगले दिन पूर्व सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य दीप चंद ने सोहाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 125, 351(2), 190, 191(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News