फिरोजपुर में धारा 163 लागू! परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पाबंदियां
punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 02:43 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, खुल्लर, राजेश ढंड): फिरोजपुर में धारा 163 लागू होने की खबर सामने आई है। 22 नवंबर को होने वाली NMMS/PSTSE परीक्षा के लिए फिरोजपुर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इन परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर एरिया में धारा 163 लागू कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर आईएएस अधिकारी कृष्ण पाल राजपूत ने बताया कि इस परीक्षा के संबंध में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर कैंट फॉर गर्ल्स, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा, सरकारी हाई स्कूल मोहन के हिथर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुहरसहाय, स्कूल ऑफ एमिनेंस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स फिरोजपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स जीरा और स्कूल ऑफ एमिनेंस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुहरसहाय के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के क्षेत्र में ये आदेश जारी रहेंगे और परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

