पंजाब में फिर बजेगा खतरे का सायरन! 27 नवंबर की रात 8 बजे होगी Blackout मॉक ड्रिल

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 02:05 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत) : भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की गाइडलाइंस के अनुसार 27 नवंबर 2026 को रात 8 बजे पूरे राज्य में एक स्पेशल 'सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट' मॉक ड्रिल अभ्यास किया जा रहा है और इस अभ्यास के मद्देनजर असिस्टेंट कमिश्नर हिमांशु ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

मीटिंग उपरांत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य किसी भी इमरजेंसी या एयर स्ट्राइक जैसे हालातों में सिविल डिफेंस विभाग और प्रशासन की तैयारियों का रिव्यू करना है। उन्होंने बताया कि 27 नवम्बर को रात 8 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सिविल अस्पताल फिरोजपुर सिटी में एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज होगी।

कमिश्नर हिमांशु ने बताया कि यह मॉक ड्रिल 'एयर रेड वॉर्निंग' (हवाई हमले की चेतावनी) के सायरन से शुरू होगी। यह सायरन 02 मिनट तक हाई-लो पिच पर बजेगा। सायरन बजते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सिविल अस्पताल फिरोजपुर सिटी में पूरी तरह से 'ब्लैकआउट' कर दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ब्लैक आउट के दौरान क्षेत्रों के लोगों को अपनी गैर जरूरी लाइटें बंद रखनी चाहिए जब कि अस्पताल और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं चालू रहेगी।

एक्सरसाइज के अंत में 'ऑल क्लियर' सिग्नल दिया जाएगा, जो 2 मिनट तक लगातार हाई पिच पर बजने वाला सायरन होगा। इस मॉक एक्सरसाइज के दौरान न सिर्फ ब्लैकआउट बल्कि अलग-अलग डिपार्टमेंट द्वारा कई रिलीफ ऑपरेशन भी सिमुलेट किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यह एक रूटीन ड्रिल है। यह किसी भी तरह के मिलिट्री ऑपरेशन का हिस्सा नहीं है। इसलिए किसी भी तरह के डर या पैनिक में आने की ज़रूरत नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News